फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अभिनेता बलराज नेेगी को मिलेगा उत्तराखंड सिने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Thu, 21 Sep 2023 09:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गढवाली फिल्मों के सुपरस्टार बलराज नेगी। संवाद
विज्ञापन
लोकगायिका माधुरी बड़थ्वाल लीजेंडरी सिंगर अवार्ड से होंगी सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। गढ़वाली सुपरहिट फिल्म ‘घरजवें’ के अभिनेता बलराज नेगी को उत्तराखंड सिने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलेगा। साथ ही पद्मश्री लोकगायिका माधुरी बड़थ्वाल को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंडरी सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड 30 सितंबर को दिल्ली में यंग उत्तराखंड सिने अवाडर्स की ओर से प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

यंग उत्तराखंड संस्था के अध्यक्ष सुभाष कांडपाल ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से उत्तराखंड सिने अवार्ड का आयोजन करती आ रही है। इस बार अभिनेता बलराज नेगी (36) को उत्तराखंड सिने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं पद्मश्री लोकगायिका माधुरी बड़थ्वाल को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंडरी सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड की फिल्मों, लघु फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, गायकों और संगीतकारों को भी अवार्ड से नवाजा जाएगा। बलराज नेगी नारायणबगड़ क्षेत्र के भगोती गांव के है व गढ़वाली फिल्मों के अभिनेता हैं। विधायक भूपालराम टम्टा, प्रमुख यशपाल नेगी, डाॅ. हरपाल नेगी, फिल्म डायरेक्टर कांता प्रसाद, लोकगायक दर्शन फरस्वाण, बीरू जोशी, दिनेश बुग्याली, मुकेश सती, सुनील कोठियाल आदि ने उन्हें बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें