फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वाण गांव पहुंची लोकजात यात्रा

Thu, 21 Sep 2023 09:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। बधाण की ईष्ट देवी मां नंदा देवी की डोली और लोकजात यात्रा मुंदोली गांव से विदा लेकर बुधवार को वाण गांव पहुंची। यहां भक्तों ने डोली का स्वागत किया और दो दिवसीय सेलपाती का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को लोकजात यात्रा निर्जन पड़ाव गैरोली पातल में रात्रि विश्राम करेगी और शुक्रवार को सुबह वेदनी में सप्तमी की जात कर यात्रा वांक गांव के लिए वापसी करेगी। इस दौरान कुरुड़ के पुजारी नरेश गौड़, कन्हैया प्रसाद, राजेश प्रसाद, विजय गौड़, कालिका प्रसाद, धनीराम गौड़, मंशाराम गौड़, सुनील गौड़ और बच्ची राम गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


बटखेम की कालिंका देवी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

गुप्तकाशी। टिहरी जिले के बटखेम की मां कालिका की डोली बुधवार को गुप्तकाशी पहुंची। डोली ने विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर मणिकर्णिका कुंड में स्नान किया और इसके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। पूजा पाठ के बाद डोली ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। डोली के साथ चल रहे देव पश्वा सुधीर बेलवाल ने बताया कि डोली प्रत्येक तीन वर्ष में केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचती है। इस मौके पर उपासक सुरेंद्र सिंह रावत, सुंदर सिंह नेगी और अनिल नेगी ने बताया कि डोली मां कालीमठ, त्रियुगीनारायण मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रात्रि विश्राम तालतोली में करेगी। इस दौरान रात्रि जागरण के साथ-साथ भजन-कीर्तन भी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें