फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप-टैक्सियों में पांच से अधिक सवारियां बैठाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत जीप टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन चमोली की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए जीप-टैक्सी में सीमित सवारियां ही ले जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही वाहनों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुंवर और सचिव पप्पू राणा ने बताया कि जीप-टैक्सियों में पांच से अधिक सवारियों और यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा। यदि वाहन में निर्धारित सवारियों से अधिक मिले तो संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन यात्रियों ने मास्क नहीं पहना होगा, उन्हें सीट नहीं दी जाएगी। एसोसिएशन ने चमोली से देहरादून और ऋषिकेश के लिए किराया 1000 रुपये निर्धारित किया है, जबकि जोशीमठ के लिए 200 रुपये, पीपलकोटी 70 और कर्णप्रयाग तक के लिए 150 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें