फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सोलर प्लांट से इन्वर्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सोलर प्लांट से हुए लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए चमोली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 100 किलोवाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को एस एंड एस एनर्जी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के साइट सुपरवाइजर हरीश चंद्र शेखर, निवासी ग्राम लासी ने कोतवाली चमोली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी के 200 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट से लगभग 3.5 लाख रुपये मूल्य का 100 किलोवाट का सोलर इन्वर्टर चोरी हो गया है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अंकित सिंह, निवासी ग्राम लासी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सोलर इन्वर्टर भी बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें