फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मांगों को लेकर एबीवीपी ने शिक्षामंत्री को खून से लिखा पत्र

Wed, 18 Oct 2023 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

एनएसयूआई के छात्रसंघ उपाध्यक्ष का अनशन पर बैठे

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संगठनों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से क्रमिक अनशन के 16वें दिन उच्च शिक्षामंत्री को खून से पत्र लिखा गया जबकि छात्रसंघ (एनएसयूआई) अध्यक्ष को पुलिस ने अनशन से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। अब उनकी जगह छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीरज नेगी अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

अनुत्तीर्ण छात्रों की अंकतालिका में सुधार, महाविद्यालय को विवि का कैंपस घोषित करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर छात्र आंदोलनरत हैं। बुधवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता आयुष गौड़ ने खून से लिखे पत्र में कहा कि मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री चैन सिंह, अमित मिश्रा, अजय भंडारी, आयुष, पवनेश, रोहित, नेहा, अंजलि और पवन आदि मौजूद रहे। एनएसयूआई समर्थित छात्रसंघ अध्यक्ष को अनशन से बुधवार को पुलिस ने उठा दिया था, जिसके बाद छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीरज नेगी अनशन पर बैठ गए। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें