फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: कब सुधरेंगे हालात...सड़कें बदहाल, पेड़ से गिरी महिला को डंडी-कंडी से पहुंचाया अस्पताल

Mon, 17 Mar 2025 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

गैरसैंण के नैणी गांव में नंदा देवी जंगल में पेड़ काट रही थी। अचानक अनियंत्रित होने से वह पेड़ से नीचे गिर गई। इसके बाद ग्रामीण महिला को डंडी कंडी के सहारे दो किमी चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचे।
विज्ञापन
महिला को डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड गैरसैंण के नैणी गांव में एक महिला पेड़ से लकड़ी काटते समय गिर गई। जिससे उसके कमर और पैरों में चोट लग गई। गांव की सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को महिला को डंडी कंडी से दो किमी तक पैदल ले जाना पड़ा। इसके बाद महिला को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


रविवार को गैरसैंण के नैणी गांव में नंदा देवी जंगल में पेड़ काट रही थी। अचानक अनियंत्रित होने से वह पेड़ से नीचे गिर गई। इसके बाद ग्रामीण महिला को डंडी कंडी के सहारे दो किमी चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। जिसके बाद उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, इंद्र सिंह कंडारी आदि ने बताया कि नैणी से टेटुडा गांव तक सड़क बीच में कई जगह क्षतिग्रस्त है। जिससे वाहन गांव तक नही पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में 3.40 किमी सड़क में ग्रामीणों को लगभग दो किमी तक पैदल जाना पड़ता है।

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल, एक की हालत गंभीर

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क होने के बाद भी उनको पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सड़क का निर्माण कर चुकी पीएमजीएसवाई और कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को कई बार सड़क सुधारीकरण करने को कहा गया। लेकिन फिर भी आज तक सड़क सुधारीकरण की कोई कार्यवाही नही हो पाई है। ऐसे में आए दिन ग्रामीणों को बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को कंधे या डंडी कंडी में लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि विभाग जल्द सड़क का सुधारीकरण नही करता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें