फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सहायक निदेशक शिक्षा 21 से करेंगे स्कूलों का भ्रमण

Mon, 17 Mar 2025 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृति शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल चमोली जिले में सात दिवसीय भ्रमण कर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही जिले में संस्कृत माध्यम से प्राथमिक विद्यालय खोलने को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन

वह 21 मार्च को संस्कृत महाविद्यालय सिमली कर्णप्रयाग में चल रही परिषदीय परीक्षाओं का निरीक्षण करेंगे। 22 को चमोली जिले में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर प्रधानाचार्यों व वरिष्ठ शिक्षकों के साथ बैठक करेंगे। 23 को नंदप्रयाग क्षेत्र में विद्यालयों का निरीक्षण और बैरासकुंड में उमाशंकर संस्कृत विद्यालय की स्थापना को लेकर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक करेंगे। 24 को संस्कृत ग्राम डिम्मर जाएंगे। 25 से 27 मार्च को साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। द्वितीय राजभाषा को लेकर डीएम से वार्ता करेंगे। 28 मार्च को विभिन्न विभागों में संस्कृत नाम पट्टिकाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें