फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पत्थर पर टकराया सामान से लदा ट्रक, तीन घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

Thu, 19 Feb 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार के पास ट्रक फंसने से रुकी रोडवेज की बसें। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
-एनएचआईडीसीएल ने जेसीबी की मदद से हटवाया ट्रक, यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ा
विज्ञापन

- हाईवे बाधित होने से सवारियां रहीं परेशान
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को चमोली बाजार के समीप एक ट्रक पत्थर से टकरा गया। ट्रक सड़क पर ही अनियंत्रित रूप से खड़ा हो गया जिससे हाईवे पर करीब तीन घंटों तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक को किनारे किया गया जिसके बाद वाहनाें की आवाजाही सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे पीपलकोटी की ओर जा रहा सामान से लदा एक ट्रक दशोली ब्लॉक को जाने वाली रोड के शुरूआत में पत्थर से टकराने के बाद हाईवे पर ही तिरछा हो गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही रुक गई। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ज्यातिर्मठ से ऋषिकेश व देहरादून जाने वाली परिवहन की बसें भी जाम में फंस गई। जिससे सवारियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया। उन्होंने वाहनों में बैठकर ही हाईवे के सुचारु होने का इंतजार किया। थाना पुलिस की ओर से एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को हाईवे बाधित होने की सूचना दी गई, जिस पर एनएच के अधिकारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को हाईवे से किनारे किया गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। हाईवे सुचारु होने पर सवारियों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि ट्रक फंसने के बाद यातायात बाधित हो गया था। जेसीबी से ट्रक को किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो गया।

बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार के पास ट्रक फंसने से रुकी रोडवेज की बसें। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें