फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा क्षेत्र में भारी संख्या में जवान तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख में भारत-चीन के बीच उपजे विवाद के कारण चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गई है। सेना के वाहनों में खाद्यान्न सामग्री भी सीमा क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आईटीबीपी उत्तरी कमान के उच्च अधिकारी तीन दिन से सीमा क्षेत्र में ही डटे हुए हैं। वे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती के निरीक्षण पर भी गए।
विज्ञापन

लद्दाख के गलवां घाटी में भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बाद से सेना और आईटीबीपी के साथ ही खुफिया तंत्र अलर्ट है। लगातार सीमा क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है। शुक्रवार को चमोली जिले में आसमान में सेना के हेलीकॉप्टर भी घूमते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी के उत्तरी कमान के उच्च अधिकारी तीन दिनों से बाड़ाहोती क्षेत्र में हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सेना की ओर से पर्याप्त मात्रा में असलहे व तोपें भी सीमा क्षेत्र में पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें