फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लंगूर के हमले में एक मजदूर घायल

Sat, 22 Mar 2025 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर/गोपेश्वर। नंदप्रयाग क्षेत्र में लंगूर और बंदरों उत्पात से लोग परेशान हैं। शनिवार को तेफना में लंगूर के हमले में एक नेपाली मजदूर घायल हो गया। मजदूर को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया। मजदूर का पैर फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन

तेफना में काम कर रहे नेपाली मजदूर परसम बहादुर पर लंगूर ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। मजदूर को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गय। सूचना पर बदरीनाथ वन प्रभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी अस्पताल में पहुंचे। तेफना के सोनू राणा, प्रेम रावत, संदीप राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी, रामी देवी समेत कई ग्रामीणों ने बंदरों और लंगूरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि तेफना, चटिंग्याला, बतौली, मंगरोली आदि गांवों में लंगूर और बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हो गए हैं। बच्चों के स्कूल आने-जाने में हर समय खतरा बना रहता है। पिछले दो माह में करीब छह लोगों को बंदर व लंगूर जख्मी कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें