फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान

Fri, 20 Nov 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/पोखरी। दोपहिया वाहन में चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर यातायात पुलिस ने चमोली और पोखरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने बताया कि अक्सर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनते हैं, लेकिन पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के सफर करता है। दुर्घटना होने पर यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने जागरूकता पंपलेट बांटकर लोगों से दोपहिया वाहन पर सफर करते समय चालक और पीछे बैठने वाले, दोनों के हेलमेट पहनने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें