फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ नगर पंचायत ने कूड़े से कमाए नौ लाख रुपये

Fri, 20 Nov 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा सीजन में 485.9 टन कचरा एकत्रित कर किया प्रसंस्करण और विपणन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ नगर पंचायत ने यात्रा सीजन में कूड़ा एकत्रित करने और उसके प्रसंस्करण के बाद विपणन से नौ लाख रुपये की आय अर्जित की है। यात्रा संपन्न होने के बाद भी नगर पंचायत की ओर से धाम में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
बदरीनाथ धाम में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पंचायत के पास है। यात्रा शुरू होने से लेकर कपाट बंद होने तक धाम में बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित होता है। नगर पंचायत की ओर से इस कचरे को मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में प्रसंस्कृत किया जाता है। प्लास्टिक कचरे के ब्लॉक तैयार करने के साथ ही अन्य उपयोगी सामग्री को अलग कर उसका विपणन किया जाता है। इससे नगर पंचायत को आय प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष यात्रा सीजन में नगर पंचायत ने कुल 485.9 टन कचरा एकत्रित किया, जिसके प्रसंस्करण और विपणन से नौ लाख रुपये की आय हुई। इससे एक ओर धाम की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिल रही है, वहीं कूड़ा निस्तारण की समस्या का भी समाधान हो रहा है। नगर पंचायत की ओर से कपाट बंद होने के बाद भी धाम में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे को एकत्रित कर निस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें