फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालू ने गोशाला तोड़कर गाय को मार डाला

Tue, 27 Oct 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र में भालू का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। भालू आए दिन मवेशियों को मार रहा है। किमोठा गांव में सोमवार रात भालू ने इंदू किमोठी की गोशाला तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने बताया कि क्षेत्र में वन्यजीवों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए कई बार वन विभाग को अवगत कराया गया लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल गांव में पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें