फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंका ट्रांसफार्मर, ठप पड़ी बिजली

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट ब्लॉक के पगना क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। बार-बार बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पगना में 25 के बजाय 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पगना में लगा 25 केवीए (किलोवाट एमपियर) का ट्रांसफार्मर 27 अक्तूबर को फुंक गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश फर्स्वाण, पंचम, ताजबर, सतेंद्र, गलथी और बादल फर्स्वाण का कहना है कि क्षेत्र में एक सप्ताह ही बिजली आपूर्ति सुचारु रही। अब दो दिन से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। पगना गांव वन क्षेत्र से लगा है, जिससे रात को बिजली न होने पर जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी पठन-पाठन में दिक्कतें आ रही हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पंवार का कहना है कि 31 अक्तूबर तक पगना में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। यदि बिजली आपूर्ति तब भी सुचारु नहीं हुई तो गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें