फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में बारिश-बर्फबारी, केदारनाथ में राहत

Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। चमोली जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। बदरीनाथ धाम में शाम चार बजे से बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में निचले क्षेत्र में बारिश हुई। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, गोरसों बुग्याल सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। ठंड के चलते शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

उधर केदारनाथ धाम में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के बाद मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा। इससे धाम में सुरक्षा और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए तैनात पुलिस व निम के कर्मचारियाें को कुछ हद तक राहत मिली है।सुबह केदारनाथ धाम में हल्की धूप खिलने के बाद मौसम खुलने लगा। दिन में तेज धूप खिलने से वहां रह रहे कर्मचारियाें और मजदूराें को ठंड से राहत मिली।

गंगोत्री-यमुनोत्री में चटख धूप
उत्तरकाशी। मंगलवार को जिले का मौसम खुशगवार रहा। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के साथ ही निचले क्षेत्रों में भी दिनभर चटख धूप रही। हालांकि धान की कटाई के बाद पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड बढ़ने से लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनने शुरू कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से जिले में तापमान न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें