फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

907 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में एक माह से चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। पीजी कालेज गोपेश्वर में आयोजित लिखित परीक्षा में पंजीकृत 915 में से 907 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। जिले में 39 सीटों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

फोटो

टिहरी में 825, उत्तरकाशी में 1060 ने दी परीक्षा
नई टिहरी/उत्तरकाशी। पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा रविवार को चंबा पुलिस में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 843 में से 825 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। पुलिस कप्तान मुख्तार मोहसिन ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। उधर, उत्तरकाशी में पुलिस लाइन ज्ञानसू में हुई लिखित परीक्षा में 1060 युवक शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
1516 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

पौड़ी। पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित लिखित परीक्षा में जिले के 1543 अभ्यर्थियों में 1516 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा रांसी स्टेडियम में हुई। पुलिस अक्षीक्षक अजय जोशी, उपजिलाधिकारी पीएल शाह समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। यहां चयनित 638 अभ्यर्थियाें में से कुल 620 ने लिखित परीक्षा दी। पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने बताया कि जिले के अंतर्गत पुलिस आरक्षी पदाें की संख्या नौ से बढ़कर 25 कर दी गई है। रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा में 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें