फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफर सेंटर’ बने चमोली जिले के अस्पताल

Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली में जनता जहां बेस और महिला अस्पताल के पेंच में न फंसकर विकास की बात कह रही है, वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। जबकि चमोली जिले में जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर सेंटर बने हुए हैं।
विज्ञापन

लगभग तीन लाख से अधिक की आबादी वाले जनपद चमोली में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। डाक्टर, पैरामेडिक स्टाफ और सुविधाओं के अभाव में अस्पताल रेफर सेंटर बने हुए हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और घायलों में से 80 फीसदी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जाता है। सीएचसी थराली एक चिकित्सक के सहारे चल रहा है। सीएचसी गैरसैंण के पीपीपी मोड में जाने के बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिला अस्पताल सहित पांच सीएचसी में स्वीकृत चिकित्सकों के 79 पदाें में जहां 51 पद रिक्त हैं। वहीं जिले में 140 के सापेक्ष के सापेक्ष सिर्फ 51 चिकित्सक कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत कर्णप्रयाग के अध्यक्ष सुभाष गैरोला का कहना है कि जनपद चमोली में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल पड़ी हैं, लेकिन इसको सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

इंसेट
जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकाें का ब्योरा
अस्पताल स्वीकृत चिकित्सक रिक्त पद
जिला अस्पताल गोपेश्वर 28 14
सीएचसी कर्णप्रयाग 10 04
थराली 09 08
जोशीमठ 12 07
पोखरी 10 09
गैरसैंण 10 01

कोट
जिला और सीएचसी में ही चिकित्सकों के 80 फीसदी पद रिक्त होने से मुश्किलें हो रही हैं। प्रमोशन और नई नियुक्तियां होने पर ही जिले में डाक्टरों के पद भरे जा सकेंगे। - डा. अजीत गैरोला, सीएमओ चमोली (गोपेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें