फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग के धीमे निर्माण पर बिफरे ग्रामीण

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली-सरतोली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू कराने सहित अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर दशोली प्रखंड के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय चमोली में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सरतोली, लासी, रांगतोली, गोलिम, हरमनी, धारकोट, मैठाणा, भंतिग्याला और पलेटी गांवों से तहसील मुख्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके पश्चात मौके पर हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि चमोली-लासी और चमोली-सरतोली मोटर मार्गों पर पिछले कई सालों से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है जिससे ग्रामीण अपने गंतव्य तक जाने के लिए मीलों पैदल चल रहे हैं। कहा गया कि एडीबी जोशीमठ द्वारा गोपेश्वर-मंडल मोटर मार्ग पर किया गया डामरीकरण कई जगहों पर उखड़ गया है। डामरीकरण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग में लाई गई है। चेतावनी दी गई कि यदि उक्त सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नंदन बिष्ट, ब्लाक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हरमनी सरिता देवी, वीरेंद्र सिंह, हरीश चंद्र, सुरेंद्र पंवार, प्रदीप आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें