फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवाड़ा बीतते ही उखड़ गया डामर

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण में तीन नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक के लिए सभी विभागोें ने व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी थी, लेकिन अब स्थिति जस की तस हो गई है। स्थिति यह है कि कर्णप्रयाग-नैनीताल मोटर मार्ग पर किया गया पखवाड़ा बीतते ही उखड़ने लग गया है, जिससे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग 87ई (अब 109) पर तीन नवंबर को गैरसैंण कैबिनेट की बैठक के लिए गड्ढों को भरने के साथ ही सफेदी की गई थी, जो अब उखड़ना शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि मार्ग के बीचों-बीच हुए गड्ढों पर बिछाया गया डामर दो सप्ताह से पहले भी उखड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में वाहन चालकों का ही नहीं, बल्कि राहगिराें का भी चलना मुश्किल हो गया है। वहीं विभाग ने अब कई स्थानों पर गड्ढों पर गिट्टी डालकर भरान कर दिया है, जिससे दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। उक्त मार्ग पर कर्णप्रयाग से ही वैसे भी सर्दियों में अत्यधिक पाला गिरता है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कत होती है। ऐसे में गड्ढों पर भरी गिट्टी में चलना वाहन चालकों के लिए ओर भी मुश्किल हो गया है।

कैबिनेट बैठक के लिए पांडुवाखाल से कर्णप्रयाग तक सुधारीकरण कार्य किया गया था। आठ लाख रुपये से अधिक का खर्चा हुआ, लेकिन धनराशि अभी तक नहीं मिली। जल्दी में हुए सुधारीकरण कार्य के चलते जिन स्थानों पर डामर उखड़ गया है, उसकी मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमबी थापा, सहायक अभियंता एनएच 109 अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें