फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं लोग

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। देवाल प्रखंड के गांवों में पिछले एक माह से गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां ताजपुर गांव में गुलदार कई मवेशियों को निवाला बना चुका है, जिससे ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण मवेशियों को जंगल में घास चुगाने भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

गुलदार सांय होते ही गांव में आ धमक रहा है, जिससे ग्रामीण न तो बच्चों को स्कूल भेज पा रहे हैं और ना ही अपने रोजमर्रा के कार्यों को संचालित कर पा रहे हैं। ग्राम प्रधान ताजपुर महिपाल सिंह, प्रतापराम, हुकम राम, देवराम और भगत सिंह का कहना है कि बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इधर, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ जीसी सिंह का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन ऐसी स्थिति है तो गांव में वन कर्मियों की गश्त लगाई जाएगी। स्थिति अधिक गंभीर होगी, तो गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें