फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा करने के लिए हो काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। हापला घाटी के ग्रामीणों ने चांदनीखाल में बिजली बिल काउंटर स्थापित करने की मांग उठाई है। कहा गया कि बिल जमा करने के लिए उन्हें मीलों दूरी पैदल चलकर पोखरी बाजार जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रडुवा की प्रधान रंजना बर्त्वाल, कांडई प्रधान मनोरमा भंडारी, प्रधान गुड्डू लाल, पदमेंद्र सिंह, हुकम सिंह, राजेश्वरी बर्त्वाल, सुरेंद्र नेगी और जगदीश नेगी का कहना है कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिल काउंटर स्थापित करने की मांग की गई लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि हापला घाटी में बिल जमा करने के लिए कैंप लगाया जाता है। ग्रामीणों की मांग पर चांदनीखाल में भी जनप्रतिनिधियों की ओर से बताई तिथि पर कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें