फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों के लिए 62 करोड़ की दरकार

Thu, 10 Nov 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 17 नवंबर से सत्र का आयोजन होना है लेकिन यहां विधायक आवास के अलावा अन्य निर्माण कार्य आधे-अधूरे हैं। अधिकारियों को रात्रि विश्राम के लिए होटलों और अन्य विश्रामगृहों का सहारा लेना होगा। यहां अफसर हॉस्टल तैयार होने में अभी छह माह से अधिक का समय लग सकता है।
विज्ञापन


वहीं विधानसभा भवन में भी कामचलाऊ व्यवस्था हो रही है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अफसरों का मानना है कि निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के लिए करीब 62 करोड़ की जरूरत है, लेकिन सरकार ने अभी तक पैसे की व्यवस्था नहीं की है, जिसके चलते निर्माण की गति धीमी हुई है।

वर्ष 2014 से भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन, विधायक और अफसर आवास सहित मुख्यमंत्री आवास का निर्माण शुरू हुआ था। इसके लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शंस कारपोरेशन (एनबीसीसी) को 106 करोड़ की स्वीकृति मिली। एनबीसीसी को जून 2016 में सभी निर्माण कार्य पूरे करने थे लेकिन कार्य में देरी पर अब निर्माण कार्यों की लागत 168 करोड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन


इसके लिए छह माह पूर्व 62 करोड़ का इस्टीमेट सरकार को भेजा गया, लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। एनबीसीसी के ओपी बहुगुणा, प्रियांशु प्रियदर्शी का कहना है कि अभी अफसर निवास का काम अधूरा है, जबकि विधानसभा भवन का भी केवल स्ट्रक्चर बन पाया है। कई अन्य काम भी होने हैं। यदि पैसा समय पर मिलता है तब भी छह माह का समय काम पूरा करने में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें