फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन

Sat, 31 Jan 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि ने सर्वे कर इनको बताया था जीर्ण-शीर्ण, जल्द शुरू होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। तीन साल पहले भू धंसाव से जर्जर हुए ज्योतिर्मठ में 55 भवनों का जल्द ध्वस्तीकरण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इन भवनों का टेक्निकल टीम की ओर से सर्वे करवाया जा चुका है। ज्योतिर्मठ में साल 2023 के जनवरी में अचानक भू धंसाव शुरू हो गया था। इससे बड़ी संख्या में आवासीय भवन जर्जर हो गए। कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। ऐसे अधिकांश भवन स्वामियों को प्रशासन की ओर से मुआवजा वितरित किया जा चुका है। भू धंसाव के समय ही प्रशासन ने कई जर्जर भवनों को ध्वस्त करवा दिया था। अब 55 ऐसे भवन चिह्नित किए गए हैं जिनको ध्वस्त किया जाना है। इन भवनों का लोक निर्माण विभाग की टीम ने सर्वे किया था, जिसमें इन भवनों को निष्प्रयोजित बताते हुए इनको ध्वस्त करने पर जोर दिया था। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में इन भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इन भवनों को भवन स्वामी पहले ही खाली कर चुके हैं। जमीन धंसने से इनकी मरम्मत भी संभव नहीं है।
विज्ञापन


-

नगर में भू धंसाव के दौरान जर्जर हुए भवन जो रहने लायक नहीं हैं उन भवनों का जल्द ध्वस्तीकरण किया जाएगा। करीब 55 भवनों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। तकनीकी टीम ने इन भवनों का निरीक्षण कर दिया है।
विज्ञापन


- चंद्रशेखर वशिष्ठ, उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें