फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दिया ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। श्रीदेव सुमन विवि के गोपश्वर परिसर में जिला निर्वाचन विभाग ने छात्र-छात्राओं के साथ ही प्राध्यापकों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया। मुख्य प्रशिक्षक एपी डिमरी ने छात्र-छात्राओं को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने और समाज में मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में ईवीएम के साथ ही वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। लिहाजा चुनाव से पूर्व सभी को इसके बारे में जानकारी होनी जरूरी है। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. एके अवस्थी, डा. एमके उनियाल, डा. बीपी देवली, डा. एसएस रावत, डा. एससी बहुगुणा, डा. रमन बहुगुणा, डा. बीपी पुरोहित, डा. शिव कुमार, डा. रूपेश कुमार, डा. हेमा, मीडिया कोऑर्डिनेटर डा. डीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचन कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जानकारी दी। जिला निर्वाचन कार्यालय के धर्मेंद्र सिंह भंडारी और भूपेंद्र सिंह ने छात्रों को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. एमएस कंडारी, डा. रमेश चंद्र भट्ट, डा. एसआर सिंह, डा. एएस रावत और डा. वीआर अंथवाल सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें