फोटो
चमोली-लासी-सरतोली सड़क का डामरीकरण शुरू
गोपेश्वर। एक दशक से निर्माणाधीन चमोली-लासी-सरतोली (14 किमी) मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई की ओर से द्वितीय चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क पर डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत का कहना है कि चमोली से सरतोली तक मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई थी। अब डामरीकरण होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहन नेगी, पूर्व प्रधान नरेंद्र तोपाल, देवेंद्र सिंह और नयन सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।