फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला प्रशासन बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा की तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर यात्रा मार्ग पर चिकित्सा, पेयजल, बिजली और संचार जैसी जरूरी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यात्रा रूट पर प्रत्येक पांच किमी के दायरे में तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त करें। ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य से चारधाम यात्रा के दौरान हाईवे बाधित होने की अधिक संभावनाएं हैं। लिहाजा लोनिवि, बीआरओ और एनएच के अधिकारी समन्वय बनाकर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में मैन पॉवर और जेसीबी की तैनाती करें। साथ ही यात्रा के वैकल्पिक मार्गों का सुधारीकरण भी किया जाए। डीएम ने यात्रा रूट पर प्रत्येक पांच किमी के दायरे में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब मार्ग पर पेयजल टंकियों और हैंडपंपों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, यात्रा रूट पर रसद, गैस आपूर्ति, कैरोसिन और पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, सीएमओ डा. अनूप डिमरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, एसडीएम बुसरा अंसारी, परियोजना अधिकारी प्रकाश रावत और पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें