गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोखरी के जीआईसी गोदली में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की बात कही। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया, प्रधान गुड्डी देवी, ममंद अध्यक्ष अंजू देवी, पुष्पा, सावित्री, मयंक, अजय, धीरज, राखी आदि मौजूद थे। जन शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। संस्थान के निदेशक डीपी शैली ने कहा कि शिक्षा और आर्थिक निर्भरता से ही महिलाएं मजबूत होकर आत्मनिर्भर हो सकती हैं। वहीं, भाजपा महिला मोर्चे की ओर से आयोजित गोष्ठी में मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत ने महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने पर जोर दिया। थराली विधायक मुन्नी देवी ने महिलाओं को निडर होकर अपने हक के लिए लड़ने की बात कही। इस मौके पर मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, जिपं की पूर्व अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, बीसूका समिति की उपाध्यक्ष सुधा बिष्ट, सुशीला सेमवाल आदि मौजूद थे। संचालन मोहन नेगी ने किया। इधर, जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया। घाट क्षेत्र में रुपकुंड स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी महिलाओं ने अध्यक्ष कलावती मैंदुली, अनीता, देवेश्वरी, सुशीला, दीपा और यशोदा के नेतृत्व में मुख्य बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई।