फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी विद्यालय में पुस्तकें बेचने पर रोक लगाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने शिक्षा विभाग से नगर में संचालित एक निजी विद्यालय की ओर से विद्यालय परिसर में पुस्तकों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। व्यापारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार से भेंटकर उन्हें मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के सचिव अमित सती, उपाध्यक्ष किशन सिंह बिष्ट, मनोज जैन, सुरेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र निहाल और महेंद्र नेगी ने कहा कि नगर में संचालित ज्योति विद्यालय की ओर से प्रतिवर्ष विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को महंगे दामों पर पाठ्य-पुस्तकों की बिक्री जाती है। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार ने कहा कि विद्यालय प्रशासन से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। विद्यालय प्रबंधन ने जिलाधिकारी के मौखिक आदेश पर पुस्तकें बेचने की बात कही है। इधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन को पुस्तकें बेचने के कोई आदेश नहीं दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें