फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच कलक्ट्रेट परिसर में गरजी आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। आशा कार्यकर्ता संगठन से जुड़ी जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने और मानदेय वृद्धि की मांग उठाई। कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विभागीय योजनाओं के संचालन के लिए आशा कार्यकर्ताओं से काम लिया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार की ओर से राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। लंबे समय से मानदेय के नाम पर सीमित प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस मौके पर संगठन की जिला मंत्री सुनीता राणा, देवेश्वरी, संगीता राणा, प्रमिला, मुन्नी, सुमन, गीता, नीमा, हेमा और बीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें