फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3736 तीर्थयात्रियों ने किए बदरीविशाल के दर्शन

Fri, 22 May 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में मौसम सुहावना होने से कई तीर्थयात्री अपना यात्रा शेड्यूल बदलकर धाम में ही कुछ पल बिता रहे हैं। शुक्रवार को 3736 तीर्थयात्रियों ने धाम में मत्था टेका।
विज्ञापन


 महाराष्ट्र के सुभांकर पटेल का कहना है कि वह 19 मई को अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ बदरीनाथ यात्रा पर आए थे। उनका 20 मई को वापस जाने का कार्यक्रम था, लेकिन दो दिन धाम में रुक जाने से वे शुक्रवार को लौट रहे हैं। धाम में बिताया समय अभी भी कम लग रहा है।

मुंबई के प्रदीप गवली का कहना है कि वे पहली बार बदरीनाथ पहुंचे हैं। बदरीनाथ जैसा स्थान कहीं नहीं देखा। शुक्रवार को भी तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक होने से सुबह नौ बजे तक तीर्थयात्रियों ने लाइन लगाकर बदरीविशाल के दर्शन किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें