नारायणबगड़। पंती कस्बे में बृहस्पतिवार रात को एक हार्डवेयर और वेल्डिंग की दुकान के बाहर रखी सैटरिंग की 35 लोहे की प्लेटें चोरी हो गईं। शुक्रवार सुबह दुकान स्वामी रुद्र सिंह बिष्ट के दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना चौकी नारायणबगड़ को दी।
व्यापारी रुद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह दूसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले 16 सितंबर को भी उनकी दुकान से 45 लोहे प्लेटें चोरी हुई थीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बार-बार हो रही इन चोरियों पर रोक लगाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की। चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद