चौरासैंण क्षेत्र में पिछले 13 मई को निर्माणाधीन सड़क का मलबा आने से हुए नुकसान पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। यहां सड़क का मलबा भारी मात्रा में आने से गांव के 35 परिवारों को खतरा बन गया है।
सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण विकासखंड के आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण कर जायजा लिया। आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी देवी प्रसाद मैखुरी, भजमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बछुवाबाण क्षेत्र के चौरासैंण, देवीगाड़ आदि गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनी।
कहा कि अगर समय पर प्रभावित गांवों में आपदा राहत कार्य नहीं किए गए तो पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर पीएस राणा, अनिल कुंवर, सुशील ध्यानी, मनोज डिमरी, रघुवीर सिंह नेगी, श्याम सिंह राणा, बलवंत सिंह, खड़ग सिंह, कुंवर सिंह, दिनेश सिंह, इंद्रा देवी, भागा देवी आदि मौजूद थे।