फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए 29 लाभार्थी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में हुई चयन समिति की बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत 29 लाभार्थियों का चयन किया गया। वाहन मद में नौ, गैर वाहन मद में 10 और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) के लिए 10 लाभार्थी चयनित किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम ने आवेदकों के साक्षात्कार लिए। समिति ने दस्तावेजों की जांच कर लाभार्थियों का चयन किया। इनके आवेदन ऋण स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजे जाएंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत गैर वाहन मद में होटल, फास्ट फूड सेन्टर, वर्कशॉप आदि के लिए 33 प्रतिशत अनुदान पर 40 लाख की सीमा तक ऋण की व्यवस्था है। वाहन मद में व्यावसायिक वाहन खरीद के लिए 25 प्रतिशत अनुदान पर ऋण स्वीकृत किया जाता है। दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना के तहत 33 प्रतिशत और आपदाग्रस्त पर्यटन आवासीय अनुदान योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर ऋण स्वीकृत किया जाता है। चयन समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, जीएम डीआईसी डा. एमएस सजवाण, एलडीएम जीएस रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय और टीटीओ अमन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें