फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 26 होटलों ने किया प्रदूषण नियमों का उल्लंघन

Thu, 28 Nov 2024 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपी गई सूची, होगी कार्रवाई
जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में नदियों की स्वच्छता व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 26 होटलों की सूची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपी गई है। बोर्ड के स्तर से इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी और बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे ने अधिकारियों के साथ बैठक की। परियोजना निदेशक ने कर्णप्रयाग में निर्मित एसटीपी को शीघ्र हस्तांतरित करने, नगर क्षेत्रों में घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के साथ अलग करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी सर्वेश कुमार दुबे ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से होटलों को एसटीपी निर्माण के लिए दिए नोटिस के क्रम में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभागों को गंगा प्लान के तहत पांच सालों में होने वाले कार्यों की कार्ययोजना एक माह में तैयार करने को कहा। हल्दापानी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सीवर निकासी की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि कर्णप्रयाग में तैयार एसटीपी के हस्तांतरण को लेकर जल संस्थान ने सहमति दे दी है। जिले में एंटी लिटरिंग एंड स्पिटिंग एक्ट के तहत 54 मामले आए। नगर पालिका व नगर पंचायतों की ओर से एक लाख 64 हजार 400 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के 37 मामलों में कार्रवाई की गई है। बैठक में एसीएमओ डॉ. एमएस खाती, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक उद्योग बीएस कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें