फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरघाटी में 25 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंती कस्बे में 33 केवी की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से पिंडरघाटी के तीनों ब्लॉकों की बिजली 25 घंटे तक ठप रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। बिजली नहीं होने के कारण देवाल, नारायणबगड़ व थराली के सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार शाम को करीब तीन बजे पंती कस्बे में एक पेड़ टूटकर 33 केवी की बिजली लाइन पर जा गिरा। इससे पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली तथा देवाल ब्लॉक के कस्बों व गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे, लेकिन सोमवार शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार सुबह फिर कर्मचारी बिजली लाइन दुरुस्त करने में जुट गए और शाम 4.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित होने से सरकारी दफ्तरों में काम प्रभावित रहा। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने कहा कि बिजली लाइन का तार टूटने से दिक्कत हुई।
अघोषित बिजली कटौती पर गुस्साए
थराली (संवाद)। अघोषित बिजली कटौती होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं व व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि थराली में अधिकतर बिजली गुल रहती है। ऐसे में लघु उद्योग प्रभावित होते हैं साथ ही कार्यालयों में भी काम नहीं हो पा रहा है। रातभर बिजली गुल रहने से छात्रों की परीक्षा तैयारियों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि अघोषित बिजली कटौती बंद न की गई तो ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, कृष्णपाल गुंसाई, पंचम सिंह, प्रकाश चंदोला और संदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें