फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को मिला समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में कर्णप्रयाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। आंदोलन कर रही महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गौचर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, विजय डिमरी, इंदु पंवार, गौतम मिंगवाल, अजय किशोर भंडारी, हरीश चौहान, कमला रावत, वसुंधरा नैनवाल, सूरज बिष्ट, महावीर नेगी आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

गैरसैंण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन बाल विकास कार्यालय परिसर में जारी रहा। आंदोलित महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विधायक सुरेंद्र नेगी व प्रमुख शशि देवी धरनास्थल पर पहुंचे। विधायक नेगी ने कहा कि मांगों को लेकर शासन स्तर से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर विमला, दर्शनी, बबीता, नफीस, कस्तरा, कलावती, दुर्गा, जानकी, कविता, पुष्पा, गणेशी, मीना, रीता, सुनीता, प्रमिला, अनीता, रेखा, लक्ष्मी , आशा, भागा, मोहनी और नीमा आदि मौजूद थे।
नारायणबगड़ में धरने पर मीरा, सावित्री, जानकी, कांति, पार्वती, लक्ष्मी, पूनम, अनिता, अंजू, शशि, चंद्रकला, लीला, हरमा देवी, मुन्नी आदि मौजूद रहे।
देवाल में आंगनबाड़ी संगठन की महिलाओं ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। उन्होंने सीएम को ज्ञापन देकर सभी मांगों को पूरा करने को कहा। इस मौके पर इंद्रा कुनियाल, सरिता, दुर्गा, कुंती, कमला, ललिता, पुष्पा, तुलसी, माहेश्वरी, बसंती, मुन्नी, दीवानी, प्रभा, हंसी, चमेली, दीपा, कस्तूरा, धनेश्वरी, विजोता, रीना, जानकी, धामती, सुनीता और अनीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

44 दिनों से धरने पर डटे कार्यकर्ता
उत्तरकाशी। विभिन्न मांगों को लेकर 44 दिनों से धरने पर डटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर आयोजित सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में नौ दिनों से क्रमिक अनशन भी किया जा रहा है, लेकिन सरकार सुध लेने को राजी नहीं। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के प्रांतीय सचिव महावीर प्रसाद भट्ट, उक्रांद के विष्णुपाल रावत आदि नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर उक्रांद जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की उपाध्यक्ष सुमित्रा सौंदियाल, संगीता सेमवाल, लखनी देवी, सुनीता भट्ट, लक्ष्मी देवी, प्रभा खंडूड़ी, संपति देवी, फूलदेई राणा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें