फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। इन दो दिनों तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन ने बस अड्डे से लेकर देश की अंतिम चाय की दुकान माणा तक छह अवैध निर्माण और 20 अस्थायी खोखे ध्वस्त किए। बदरीनाथ प्राधिकरण के प्राधिकारी अधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि धाम में कहीं भी अवैध निर्माण दिखा तो उसे ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने गईं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने जब अधिकारियों से जगह-जगह हो रहे निर्माण कार्य पर जवाब मांगा तो अधिकारी बगलें झांकने लगे। तब डीएम ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले धाम में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस पर प्राधिकारी अधिकारी वैभव गुप्ता की देखरेख में दो दिनों तक बदरीनाथ धाम में अवैध निर्माण कार्य ध्वस्त कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें