पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला के पास बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीपलकोटी के धर्मार्थ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को देर शाम शाम साढ़े छह बजे पीपलकोटी से हेलंग के लिए रवाना हुई बोलेरो करीब सात बजे पागलनाला के पास अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार हरेंद्र सिंह (35) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट, निवासी हेलंग (जोशीमठ) की मौत हो गई, जबकि चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप लाल निवासी हेलंग, अवतारी लाल और उनका पुत्र सूरज, निवासी ग्राम पंचायत टंगड़ी, चमोली गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी पूजा मेहरा मय फोर्स मौके पर पहुंची। ब्यूरो