फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। नगर क्षेत्र में विगत कई दिनों से हो रही विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। और लगातार हो रही विद्युत कटौती का सबसे अधिक खामियाजा बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, सभासद अनिल नेगी, राकेश शैली, मनोज नेगी, इंदू पंवार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महाराज सिंह लिंगवाल आदि ने बताया कि इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट योजना के तहत केबल बिछाने के कार्य से नगर क्षेत्र में कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रह रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। आईपीडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर शंकर सेमवाल ने बताया कि गौचर से कर्णप्रयाग तक साढ़े दस किमी विद्युत केबल बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर दिया गया है। लेकिन बोर्ड की परीक्षाओं को मद्देनजर दिन में विद्युत कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें