फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग बाजार में नगरपालिका की 18 दुकानें भी टूटेंगी

Thu, 31 Aug 2023 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को लेकर लोनिवि की तैयारी पूरी
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने पुराने भवनों को चिह्नित करने पर जताया आक्रोया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। पांच दिनों से नगर में सड़कों के किनारे पीडब्लूडी व एनएच के अधिकारी अतिक्रमण की जद में आ रहे 45 भवनों पर लाल निशान लगा चुके हैं। यहां नगर पालिका ने भी पुराने बस स्टेशन पर अतिक्रमण कर करीब 18 दुकानें बनाकर किराये पर दी हैं अब यह दुकानें भी हटेंगी। दूसरी ओर अतिक्रमण के तहत पुराने भवनों को चिह्नित करने पर ग्रामीणों ने बैठक कर आक्रोश जताया।
नगर में पेट्रोल पंप रोड, उमा देवी तिराहा, बदरीनाथ हाईवे व सिमली रोड पर अतिक्रमण कर दुकानें बनाई गई हैं। वहीं लोनिवि के एई दिनेश गिरिराज ने कहा कि नगर में पांच दिनों में अब तक करीब 45 अतिक्रमण पर लोनिवि और एनएच ने लाल निशान लगा दिए हैं। अतिक्रमण करने वालों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो 10 दिनों में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। दूसरी ओर नौटी-किरसाल सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर बनाए गए भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इस पर ग्रामीणों ने बैठक कर लोनिवि की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कहा कि विभाग अतिक्रमण के बजाय लोगों की पुश्तैनी भूमि पर बने भवनों को निशाना बना रहा है। इस संबंध में एसडीएम से वार्ता की जाएगी। बैठक में अरुण मैठाणी, सुभाष नौटियाल, कैलाश नौटियाल, सुभाष रावत, सुनील मैठाणी, नरेंद्र सिंह, प्रदीप नेगी, राम सिंह, खुशाल सिंह, पूरण सिंह, गणेश सिंह समेत नौटी, तोली, धानेई, नंदासैन,कफलोडी, पुंनगांव, बिसौणा, पुड़ियानी, कोली, ज़ाख, चौंडली के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरसैंण में व्यापारी कल बंद रखेंगे बाजार
गैरसैंण। सरकार की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में गैरसैंण में व्यापारियों व माईथान में खनसर घाटी के लोगों ने बैठक की। गैरसैंण व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में व्यापारियों ने 2 सितंबर को अतिक्रमण के विरोध में दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन का निर्णय लिया। व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को एक साल का समय दिया जाना चाहिए। जिन लोगों के मकान सड़क निर्माण से पूर्व बने हैं उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई। वहीं माईथान में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया। बैठक में मंगलनारायण, गोपाल पंत, हरेंद्र कंडारी, वीरेंद्र टम्टा, दिनेश गौड़ व डॉ. कुंवर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें