दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के 17 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। डाक विभाग की ओर से चयनित छात्र-छात्राओं को एक वर्ष के लिए छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने बताया कि वर्ष 2019 में हुई दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें चमोली जिले के पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के रजत गड़िया, सुमित रावत, अभिनव गौड़ व रमन रावत, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कालेज की साक्षी मैठाणी व श्रीयांश कांडपाल, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के निशांत पंत, केंद्रीय विद्यालय गौचर के प्रज्ञा और रुद्रप्रयाग जिले के अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के आकाश नेगी, हर्षिता भंडारी, विपुल भट्ट, अनुज नेगी व कामिनी रावत, कृष्ट ज्योति चिल्ड्रन एकेडमी की रिया नेगी, रवनी जगवाण, आकृति रावत व सक्षम कंडारी चयनित हुए हैं।
छात्रवृत्ति के लिए सात बच्चों का चयन
पौड़ी। डाक विभाग की दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के लिए सात छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। अधीक्षक डाकघर पौड़ी एससी वर्मा ने बताया कि दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित बच्चें को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित बच्चों में बीआर मॉडर्न स्कूल की वैष्णवी रावत, श्रेया नौटियाल, माधव नौटियाल, मनस्वी नेगी, प्रिय डोबरियाल और सेंट जेम्स स्कूल पौड़ी के अमन चंदोला व तेजेश्वनी रावत शामिल हैं।