फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरघाटी में 21 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिमली-ग्वालदम हाईवे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में हो रहे विस्फोटकों के प्रयोग से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिस कारण पिंडरघाटी की बिजली आपूर्ति बार-बार ठप हो रही है। मंगलवार को बिजली के तार टूटने से नारायणबगड़, थराली व देवाल ब्लाक की बिजली आपूर्ति 21 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। सोमवार शाम चार बजे से बाधित हुई बिजली सप्लाई मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे सुचारु हो पाई। बिजली न होने से लोगों के कई काम प्रभावित हुए। उपखंड अधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि बीआरओ सड़क चौड़ीकरण के लिए चट्टानों को तोड़ने के लिए विस्फोटकों का प्रयोग कर रहा है। इससे सड़क किनारे से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें