फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन चौहान चुने गए पुलिस मेन ऑफ दि मंथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस लाइन में सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जून माह में अवैध शराब का जखीरा बरामद करने पर चौकी प्रभारी ग्वालदम नवीन चौहान को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था, नशा उन्मूलन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हर समय तत्पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उप निरीक्षक कुलदीप कांडपाल, सतेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुमन राणा, दीपक प्रजापति, फायरमैन गौरव चौधरी, कांस्टेबल प्रदीप रावत, मनोज सुंदरियाल, दीपक भंडारी, दीपक मेहरा, राजेद्र सिंह, राकेश सिंह, मनोज रावत और होमगार्ड बलवीर सिंह को सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक पीडी जोशी, आशीष भारद्वाज, प्रतिसार निरीक्षक मातबर सिंह और एलआईयू निरीक्षक विजय मठपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें