फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के युवाओं की चित्रकारी से खिलखिलाने लगी मकानों की दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। इन दिनों चमोली के सुदूरवर्ती वाण गांव में ग्रामीणों के मकानों की दीवारों पर यहां की लोक संस्कृति दिख रही है। सेवा फाउंडेशन की ओर से ग्राफिक ऐरा और देहरादून के छात्र-छात्राएं गांव के मकानों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग कर रहे हैं। वाल पेंटिंग में वाण गांव की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। एक दीवार पर नंदा देवी राजजात यात्रा को प्रदर्शित किया गया है तो दूसरी दीवार पर परंपरागत परिधानों को दिखाया गया है।
विज्ञापन

गांव के ग्राम प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह पहाड़ी, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्णा, धामती देवी और बबीता देवी का कहना है कि वॉल पेंटिंग से मकानों की दीवारों की सुंदरता और बढ़ गई है। सेवा इंटरनेशनल के सदस्य विजय रावत का कहना है कि वॉल पेंटिंग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में परिवर्तन लाना है। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वावलंबी बनाना है। गांव में रोजगार के अवसरों का सृजन करना है ताकि लोगों की आजीविका में वृद्धि हो सके। ग्रामीणों को स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, ट्रेकिंग की जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सेवा इंटरनेशनल की ओर से मॉडल विलेज के रूप में ब्युनखी, करछों और वाण गांव को चयनित किया है। इन गांवों में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों को संचालित किया जाएगा, जिससे यहां होम स्टे योजना और अन्य स्वरोजगार विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें