फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मज्याड़ी के ग्रामीणों ने डीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आंगनबाड़ी केंद्र मज्याड़ी में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक वर्ष से अनुपस्थिति चल रही है। इस कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत मज्याड़ी (सिमली) के ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा और आंगनबाड़ी केंद्र मज्याड़ी में कार्यकर्ता भेजने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, दिगंबर सिंह, राजेश सिंह, पुष्कर सिंह आदि ने बताया कि आंगनबाड़ी केेंद्र मज्याड़ी में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक वर्ष से अनुपस्थित है। कई बार बाल विकास विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी कर्णप्रयाग गंगोत्री भंडारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुपस्थित होने के कारण छह माह से उसका वेतन रोक दिया गया है। विभाग के उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें