फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों के वजन में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। सड़क की मांग के लिए लखेड़ी गांव के तीन बुजुर्ग तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। सोमवार को आंदोलनकारियों को मनाने के लिए एसडीएम की टीम गांव गई लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर डटे रहे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि जब तक पूरी छह किमी सड़क की निविदा नहीं डाली जाती भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। इसके बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा।अनशन पर बैठे बुजुर्ग आंदोलनकारियों के वजन में भी गिरावट आने लगी है।
विज्ञापन

लखेड़ी, अक्षवाड़ा, बासीसेम, गोलतल्ला और भेड़ियाणा के ग्रामीण बौखनारा से अपने गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग के लिए पांच दिनों से आंदोलन जारी है। मांग के लिए लखेड़ी के प्रधान प्रताप सिंह (52), सोबन सिंह (66), हीरा सिंह (75) तीन दिन से आमरण अनशन पर डटे हैं। सोमवार को एसडीएम केएस नेगी, तहसीलदार दुर्गा कपरूवाण लोनिवि के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों को मनाने के लिए बासीसेम गांव पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक जब तक आमरण अनशन स्थल पर आकर उनकी मांग नहीं मानते और गांव को जोड़ने के लिए पूरी छह किमी सड़क की निविदा नहीं जारी की जाती आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों को न मानता देख प्रशासन की टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा। गैरसैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर बिष्ट, नारायण बिष्ट आदि ने आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर बलवंत लाल, चंद्र सिंह, आनंद सिंह, भागीरथी देवी, धर्म सिंह, आरती, हीरा देवी, खुशाल सिंह, महेंद्र सिह, माहेश्वरी और कस्तूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें