गोपेश्वर। जिले में कई जगहों पर वनाग्नि की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने फायर सीजन दस दिन के लिए बढ़ा दिया है। 15 जून को फायर सीजन समाप्त हो गया था, जिसे बढ़ाकर अब 25 जून कर दिया गया है। बारिश न होने के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जंगलों में आग भड़की हुई है, जिससे वन अधिकारी और कर्मचारियों को वनाग्नि को तत्काल काबू करने के निर्देश दिए हैं।
चमोली जिले में अभी तक वनाग्नि की 45 घटनाएं हुई हैं, जिनमें 70.25 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। अभी भी दशोली, घाट और कर्णप्रयाग क्षेत्र के जंगलों में आग भड़की हुई है। केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि अभी भी जिले के कई जंगलों में आग भड़की हुई है। वन कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। वनों में अभी भी हो रही आग की घटनाओं को देखते हुए वन अधिकारियों व कर्मियों को अलर्ट किया गया है। फायर सीजन भी 25 जून तक बढ़ा दिया गया है।