गोपेश्वर। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद डॉक्टरों में आक्रोश है। सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और ओपीडी का कार्य किया। उन्होंने डॉक्टरों के लिए सुरक्षा कानून बनाने की मांग उठाई। कहा गया कि डॉक्टरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. हिमांशु मिश्रा ने कहा कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण ओपीडी का बहिष्कार नहीं किया। विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधकर ओपीडी कार्य किया। इस दौरान डा. पवन पाल, डा. कुसुम पंखोली पाल, डा. अमित जैन, डा. आर्यन पोखरियाल आदि मौजूद थे।
कर्णप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अस्पताल में ओपीडी बंद रही लेकिन डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक डा. बीपी पुरोहित, डा. बीएस भंडारी, डा. स्नेहा पुरोहित, डा. हरीश थपलियाल, डा. मनोज मिश्रा, डा. अनुज सैनी, डा. रजनीश, डा. अनामिका, डा. अनुराधा, डा. सौरभ, सीएस नौटियाल, संजय कुमार, विनय बहुगुणा आदि मौजूद थे।