थराली। मध्य पिंडर रेंज थराली के अंतर्गत पैनगढ़ गांव से लगे जंगल में एक गुलदार का सड़ा-गला शव मिला। वन विभाग ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों ने पैनगढ़ गांव के जंगल में एक तेंदुए का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट ने वन विभाग की टीम को घटनास्थल भेजा। टीम ने शव कब्जे में ले लिया। मौके पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने गुलदार का दाह संस्कार कर दिया।