गोपेश्वर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए चमोली जिले में 1440 आवेदन मिले हैं। इनमें 708 पुरुष और 732 महिलाएं शामिल हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए चार-पांच नवंबर और 25 व 26 नवंबर को तिथियां निर्धारित की गई हैं।
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पांच नवंबर को 621 आवेदनपत्र और चार नवंबर को 819 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 592 मतदेय स्थलों, सभी महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर का आयोजन होगा। कहा कि सभी नागरिक व मतदाता 27 नवंबर से नौ दिसंबर तक अपने मतदेय स्थलों में तैनात बीएलओ, निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में जाकर अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों के नामों की जांच कर लें। संवाद